- गांव में खेल मैदान नहीं, विनोद प्रतिदिन सुबह 4 से 7 बजे तक देते हैं निशुल्क प्रशिक्षण
- सीरवी के साथ शुरुआत में 5 युवा जुड़े, आज उसके पास 50 से ज्यादा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भरतपुर 100/200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान
- चाैथी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर
- अखिल भारतीय सीरवी समाज दौड प्रतियोगिता
- जिला स्तरीय खेलकूद- 2019 प्रतियोगिता पाली में 100, 200 मीटर में प्रथम स्थान।
- फेस्टिवल 42 किमी भोपाल मैराथन में दूसरे स्थान पर।
- नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छतरिया में 100, 200 मीटर में प्रथम स्थान।
- नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित खोखरा में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
सोजत पंचायत समिति क्षेत्र के चंडावल समीप ग्राम पंचायत खारिया नीव गांव के 21 वर्षीय युवा धावक ने देश में कई पदक जीते चुका है। काेराेना काल में उन्होंने गांव के युवाओं काे आगे लाने की ठानी। सीरवी के दिल में देश सेवा व सेना में जाने का जज्बा व ललक ऎसी लगी कि वह गांव के करीब 50 से ज्यादा युवाओं को सेना में जाने के लिए ट्रेनिंग और कोचिंग दे रहा है। वह भी निशुल्क।
रोजाना सुबह चार बजे उठकर विनोद युवाओं की टोली के साथ सम्पर्क सड़क व ऊबड़-खाबड़ खेतों में दौड़ते हैं और एक्सरसाइज भी करवा रहा है। धावक विनोद युवाओं को सुबह चार बजे मैदान में बुलाते हैं। वहां से उनकी ट्रेनिंग शुरू होती है।
दौड़ लगाने के बाद एक्सरसाइज और फिर पढ़ाई। यह सब पांच युवाओं के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद राेजाना उसके साथ युवा बढ़ते गए। आज उसके साथ 50 से ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं। अलसुबह 4 बजे से सुबह सात बजे 3 घंटे तक रोजाना दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियों में गांव के युवा ट्रेनिंग लेते हैं।
अब तक दौड़ में विनोद ने जीते कई पदक
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर
सड़कों व कच्चे रास्तों पर प्रशिक्षण दे रहा सीरवी
विनोद बताते हैं गांव में खेल स्टेडियम नहीं होने से वह गांव के युवाओं के साथ गांव की संपर्क सड़कों एवं खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्तों पर दौड़ लगाकर युवाओं की फौज तैयार कर रहे हैं। विनोद खारिया नींव में 50 से ज्यादा छात्रों को अभ्यास करवा रहे हैं। सभी की उम्र 17 से 21 वर्ष तक की है।
सिक्किम के कोच से भी ले रहे ऑनलाइन कोचिंग
सीरवी ने बताया कि वह सिक्किम में बीएसएफ काेच रामबहादुर के पास तैयारी करता था। कोरोना महामारी से हुए लाॅक डाउन की वजह से धावक विनोद अपने गांव खारिया नींव आ गया। गांव में कई युवा उनके पास आए और खुद के सेना में जाने की बात कहकर मदद मांगी।
इस पर उन्होंने युवाओं की मदद करने की ठानी। युवाओं को सेना में भर्ती करवाने और खेलों में आगे बढ़ाने के लिए खुद ने विनोद ने फ्री फिजिकल कोचिंग और स्टार इंडिया एथलेटिक एकेडमी शुरू की। सीरवी गांव के रमेशचंद्र,खेताराम,प्रेमप्रकाश,भगवान,कैलाश,नवीन,दिलीप,पवन,महेश जोशी, सूरज, दिनेश, प्रवीणनाथ, ओमप्रकाश, राहुल पंवार सहित अनेक युवाओं काे प्रशिक्षण दे रहा है।
गरीब किसान परिवार से हैं विनाेद
चंडावल के समीप खारिया नींव गांव का धावक विनोद सीरवी गरीब किसान परिवार से है। धावक विनोद गांव के युवाओं को जो 17 से 21 वर्ष की उम्र तक के हैं, उन्हें सेना मंे जाने व एथेलेटिक्स खेलों में पारंगत कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में जुटा हुआ है।
100 व 200 मीटर दाैड़ में प्रथम रहे सीरवी
राजेंद्र किसान बताते हैं कि विनोद सरकारी स्कूल में मिडिल क्लास में पढ़ने के समय से अच्छा धावक बनने की धुन थी। 2018-19 में विनोद ने अंडर-20 दौड़ 400 मीटर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुका है। सीरवी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप नीमराना अलवर 100 मीटर / 200 मीटर दौड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
0 Comments